Difference between revisions 1947440 and 2019291 on hiwiki[[चित्र:Udaygiri1.JPG|right|250px|thumb|उदयगिरि की गुफाएं]] उदयगिरि [[विदिशा]] से [[वैसनगर]] होते हुए पहुँचा जा सकता है। नदी से यह गिरि लगभग १ मील की दूरी पर है। पहाड़ी के पूरब की तरफ पत्थरों को काटकर गुफाएँ बनाई गई हैं। इन गुफाओं में प्रस्तर- मूर्तियों के प्रमाण मिलते हैं, जो भारतीय मूर्तिकला के इतिहास में मील का पत्थर माना जाता है। उत्खनन से प्राप्त ध्वंसावशेष अपनी अलग कहानी कहते हैं। (contracted; show full)्थान पर एक गोलाकार चक्र है, जिसपर एक मानवाकृति बनी है। हो सकता है कि यही ब्रह्मा की मूर्ति रही हो। नाभिबेल की मूर्ति के दाहिनी तरफ सात मूर्तियाँ और हैं। उनमें प्रथम मूर्ति, जो पक्षी रुप में है, गरुड़ की मूर्ति है तथा उन्य मूर्तियाँ विभिन्न देवी- देवताओं के हैं। विष्णु के नीचे स्थित एक बड़ी मूर्ति आराधना- मुद्रा में हैं, जो राजा की हो सकती है। मूर्ति के बाल यूनानी पद्धति में घुँघराले हैं। गुफा के आस- पास व सामने वाली चट्टान पर शंख लिपि खुदी हुई है, जो संसार की प्राचीनतम लिपियों में से एक मानी जाती है। === गुफा संख्या १५ व १६ === ये गुफाएँ खाली हैं। संभवतः मूर्तियाँ नष्ट कर दी गई हैं। === गुफा संख्या – १७ === यह गुफा संभवतः गुफा संख्या ६ के बाद निर्मित ज्ञान पड़ती है। इसमें भी गुफा संख्या ६ की भांति दोनों तरफ द्वारपाल हैं, परंतु गणेश की मूर्ति में निखार आ गया है। उनके सिर पर मुकुट- सा बना हुआ है। इसके अलावा इसमें महिषासुरमर्दिनी की भी एक मूर्ति उत्कीर्ण की गई हैं। === गुफा संख्या - १८ === यह गुफा अब खाली रह गई है। === गुफा संख्या – १९ === यह गुफा उदयगिरि की गुफाओं में सबसे बड़ी है। इसके भीतर एक शिवलिंग है, लिसकी पूजा स्थानीय लोग आज भी करते हैं। ऊपर भीतरी छत पर कमल की आकृति अंकित है। बाहर की तरफ दोनों ओर द्वारपालों की दो बड़ी- बड़ी क्षरणयुक्त मूर्तियाँ हैं। उपलब्ध प्रमाणों से पता चलता है कि पहले बाहर की तरफ पत्थर का ही एक मण्डप रहा होगा, जो कलात्मक स्तंभों के सहारे टीका रहता होगा। ऊपर की तरफ एक सुंदर समुद्र मंथन का भी दृश्य उत्कीर्ण है। बीच में मंदराचल को वासुकी नाग के साथ बाँधकर एक ओर देवगण व दूसरी ओर असुरगण मंथन कर रहे हैं। दाहिनी ओर असुर लगे हुए हैं, जिनकी पीठ दिखलाई पर रही है तथा बांयी ओर देवगण वासुकी नाग को पकड़े हुए दिखलाये गये हैं। द्वार के चारों ओर अनेक प्रकार की लताएँ, बेलें, कीर्तिमुख व आकृतियाँ खुदी हुई हैं। संभावित मण्डप में लगे खम्भे संभवतः पहाड़ी के ऊपर के अशोक महल के खण्डहरों पर बने गुप्त मंदिर के हैं। जब यह मंदिर नष्ट हो गया, तब उसी के खंभों को नीचे लाकर पुर्नप्रयोग कर लिया गया। मंदिर के मलवे से प्राप्त खंभों का इन खंभों से मेल खाना इस बात की प्रामाणिकता है। ;गुफा में मिला शिलालेख इस प्रकार हैं -- * नवो जीर्णोधारि * कन्हं प्रणमति * वीष्णु पादौ नित्यं। * संवत् १०९३ चंद्रगुप्तेन * कीर्तन कीर्तितः * पश्चात वीक्रमा * दिव्य राज्यः। चंद्रगुप्त की कीर्ति को प्रकाशित करते हुए, पश्चात विक्रमादित्य के १०९३ संवत् ( सन् १०३६- ३७) में पुनर्निमाण किया। भीतर खंभों पर भी कई नागरी लिपि में लेख लिखे हुए हैं, जो बाद में प्रभावशाली व्यक्तियों ने लिखवाये होंगे। === गुफा संख्या – २० === यह गुफा इस गिरि श्रेणी की अंतिम गुफा है। इसमें चार मूर्तियाँ हैं, जो कमलासनों पर विराजमान हैं। इसके चारों ओर आभामण्डल व ऊपर छत्र हैं। इसमें तीन मूर्तियों में नीचे की ओर, जो चक्र है उनके दोनों ओर दो सिंह आमने- सामने मुँह किये बैठे हुए हैं। बायीं ओर की मूर्ति के पास एक शिलालेख के जो गुप्त संवत १०६ का है। संभवतः गुप्त सम्राटों के काल में पाया जाने वाला यह प्रथम लेख है। इसमें पार्श्वनाथ की मूर्ति की स्थापना का उल्लेख है, परंतु वर्तमान में इस मूर्ति का कोई साक्ष्य नहीं मिलता। इन २० गुफाओं के अलावा गिरि शिखर पर ध्वंसावशेष भी दिखते हैं। पूर्व- पश्चिम में १२७ फीट लंबा व उत्तर- दक्षिण में ७२ फीट चौड़ा यह स्थान कोई भव्य इमारत रहा होगा। महावंश के अनुसार युवावस्था में अशोक का निवास वाग्माला पर्वत का ही एक भाग है। अतः इस बात में कोई संदेह नहीं रह जाता कि वैस नदी के निकट स्थित यह स्थान अशोक का निवास- भवन था। जनश्रुतियों के अनुसार आज भी इसे अशोक का महल कहा जाता है। == इन्हें भी देखें == * [[उदयगिरि और खंडगिरि]] == बाहरी कड़ियां == * [http://www.whereincity.com/photo-gallery/caves/udaygiri-caves-273.htm उदयगिरि की चित्र दीर्घा] * [http://wikimapia.org/#lat=23.5317663&lon=77.7710795&z=16&l=0&m=h&v=2 विकिमैपिया पर] * [http://vishwakala.org/uniportal/info/photo.asp?mi=82&xp=944&xi=0&xl=3&o=0&t= विश्वकला] {{विदिशा}} {{मध्य प्रदेश पर्यटन}} [[श्रेणी:उड़ीसा में पर्यटन]] [[en:Udayagiri and Khandagiri Caves]] [[or:ଉଦୟଗିରି ଓ ଖଣ୍ଡଗିରି ଗୁମ୍ଫା]] [[sa:उदयगिरि-खण्डगिरी]] [[ta:உதயகிரி, கந்தகிரி குகைகள்]] All content in the above text box is licensed under the Creative Commons Attribution-ShareAlike license Version 4 and was originally sourced from https://hi.wikipedia.org/w/index.php?diff=prev&oldid=2019291.
![]() ![]() This site is not affiliated with or endorsed in any way by the Wikimedia Foundation or any of its affiliates. In fact, we fucking despise them.
|