Difference between revisions 2128401 and 2418268 on hiwiki

'''रोमनागरी''' शब्दद्वय [[रोमन लिपि|रोमन]] तथा [[देवनागरी]] का [[पोर्टमॅण्टू]] है। यह शब्द [[हिन्दी चिट्ठाजगत|हिन्दी चिट्ठाकारों]] द्वारा प्रतिपादित किया गया था। यह चिट्ठाजगत में एक प्रचलित [[स्लैंग]] है। रोमनागरी का आशय है हिन्दी को रोमन लिपि मे लिखना। उदाहरण के लिये ''mera desh bharat hai. hum sab bharatvashi hain, hindi hamari rashtrabhasha hai, hamen hindi bahut pasand hai.''

(contracted; show full)या तो हिन्दी देवनागरी में लिखी जाए अन्यथा रोमन में लिखने से बेहतर है कि अंग्रेजी भाषा में ही लिखा जाए क्योंकि वह पढ़ने में भी आसान होती है और सुन्दर भी दिखती है। इसके अतिरिक्त एक अन्य कारण है रोमनागरी में न लिखने का। अब ऐसे फोनेटिक टाइपिंग टूल उपलब्ध हैं जिनसे रोमन वाली ही कुंजियों का प्रयोग करते हुए यूनिकोड हिन्दी में लिखा जा सकता है। अर्थात हिन्दी में लिखने के लिए टाइपिंग सीखने की जरुरत नहीं बस आप उपयुक्त टूल का प्रयोग कीजिए और रोमन वाली ही वर्तनी का प्रयोग करते हुए लिखिए वह खुद ही हिन्दी में छप जाएगा।


==कम्प्यूटिंग औजार==
रोमनागरी का प्रयोग करके हिन्दी टंकण के लिये गूगल का इनपुट टूल सबसे अच्छा है। रोमनागरी एवं देवनागरी के मध्य लिप्यन्तरण (लिपि परिवर्तन) हेतु [[गूगल लिपि परिवर्तक]] सबसे बेहतरीन औजार था जो कि शब्दकोश की सहायता से सटीक परिवर्तन करता था। यह सेवा गूगल द्वारा समाप्त की जा चुकी है। वर्तमान में देवनागरी से रोमनागरी परिवर्तन हेतु [http://hi.epandit.net/labs/epandit-converter/ ई-पण्डित कन्वर्टर] नामक औजार सबसे अच्छा काम करता है।

== यह भी देखें ==
* [[गूगल इण्डिक लिप्यन्तरण]]
{{हिन्दी कम्प्यूटिंग}}

[[श्रेणी:हिन्दी]]
[[श्रेणी:भाषा]]
[[श्रेणी:लिपि]]
[[श्रेणी:संगणक]]
[[श्रेणी:हिन्दी कम्प्यूटिंग]]