Difference between revisions 2396661 and 2422354 on hiwiki

{{आज का आलेख}}''देखें:पूर्ण लेख '''→''' [[जयपुर]]''<br />
{{Infobox Indian Jurisdictions
|native_name=जयपुर 
|nickname= गुलाबी शहर
| skyline = HawaMahal.jpg
| skyline_caption = जयपुर का हवामहल
|latd = 26.9260|longd=75.8235 
|state_name=राजस्थान 
(contracted; show full)
</ref>
जयपुर को [[भारत]] का [[पेरिस]] भी कहा जाता है। इस शहर के वास्तु के बारे में कहते हैं, शहर को [[सूत]] से नाप लीजिये, नाप-जोख में एक [[बाल]] के बराबर भी फ़र्क नही मिलेगा। 
पुराना शहर चारों ओर से परकोटे से घिरा हुआ था, जिसमें प्रवेश के लिए सात दरवाजे बनवाये गए थे ।<ref name = "मल्हार "/> बाद में एक और द्वार भी बना जो न्यू गेट कहलाया।
  <ref name = "भास्कर ">{{cite web |url= http://www.bhaskar.com/2009/04/06/0904060355_illegal_construction_in_old_jaipur.html|title= परकोटे के पर कटे|accessmonthday= २७ जुलाई|accessyear= २००९|accessmonthday= |accessdaymonth = |accessyear= |author= |last= सिंह|first= रणधीर|authorlink= |coauthors= |date= |year= |month= |format= |work= |publisher= भास्कर.कॉम |pages= ०१०३|language= हिन्दी}}</ref> पूरा शहर करीब छह भागों में बँटा है और यह १११ फुट(३४ मी.) चौड़ी सड़कों से विभाजित है। पाँच भाग मध्य प्रासाद भाग को पूर्वी, दक्षिणी एवं पश्चिमी ओर से घेरे हुए हैं, और छठा भाग एकदम पूर्व में स्थित है। प्रासाद भाग में [[हवा महल]] परिसर, व्यवस्थित उद्यान एवं एक छोटी झील हैं। पुराने शहर के उत्तर-पश्चिमी ओर पहाड़ी पर [[नाहरगढ़ दुर्ग]] शहर के मुकुट के समान दिखता है। इसके अलावा यहां मध्य भाग में ही सवाई जयसिंह द्वारा बनावायी गई वेधशाला, [[जंतर मंतर, जयपुर]] भी है।<ref name = "मल्हार "/>

जयपुर को आधुनिक शहरी योजनाकारों द्वारा सबसे नियोजित और व्यवस्थित शहरों में से गिना जाता है। शहर के दीवान (प्राइम मिनिस्टर) [[मिर्जा इस्माइल]] की पहल पर शहर का विस्तार न्यू कॉलोनी, एम आई रोड, सी-स्कीम और डी-स्कीम(बनीपार्क) जैसी आवासीय और व्यावसायिक कॉलोनियों के रूप में हुआ था। [[ब्रिटिश]] शासन के दौरान इस पर [[कछवाहा]] समुदाय के [[राजपूत]] शासकों का शासन था। १९वीं सदी में इस शहर का विस्तार शुरु हुआ तब इसकी जनसंख्या १,६०,००० थी जो अब बढ़ कर २००१ के आंकड़ों के अनुसार २३,३४,३१९ हो चुकी थी  । नवीनतम आंकड़ों के अनुसार इसकी आबादी अब 3,355,070 है |  <ref> http://www.indiaonlinepages.com/population/jaipur-population.html</ref> यहाँ के मुख्य उद्योगों में [[धातु]], [[संगमरमर]], वस्त्र-छपाई, हस्तकला, रत्न व आभूषण का आयात-निर्यात तथा पर्यटन आदि शामिल हैं। 

(contracted; show full){{राजस्थान के जिले}}

[[श्रेणी:राजस्थान के शहर]]
[[श्रेणी:जयपुर जिला]]

[[ca:Jaipur (ciutat)]]
[[sa:जयपुर]]
[[ta:ஜெய்ப்பூர்]]