Revision 1854496 of "इलाहाबाद/आलेख" on hiwiki{{आज का आलेख}}
:''पूर्ण लेख हेतु देखें'':<big>→</big> [[इलाहाबाद]]<br />
{{Infobox Indian Jurisdictions
|native_name = Allahabad <br>{{Nastaliq|اللہآباد }}
|other_name = इलाहाबाद
|skyline = On the banks of New Yamuna bridge, Allahabad.jpg
|skyline_caption = नया यमुना सेतु, इलाहाबाद
|latd = 25.45
|longd = 81.85
|state_name = उत्तर प्रदेश
|district = इलाहाबाद
|leader_title = महापौर
|leader_name = जितेन्द्र नाथ सिंह
|altitude = 98
|population_as_of = 2008
|population_total = 1215348
|population_total_cite =<ref>[http://web.archive.org/web/20040616075334/www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 भारतीय शहरों के आधिकारिक जनगणना आंकड़े. २००१]</ref>
|population_density =
|population_density_cite =
|area_magnitude = 7
|area_total =
|area_telephone = 91-532
|postal_code = 211xxx
|vehicle_code_range = UP-70
|footnotes =
}}
''' इलाहाबाद ''' ( {{lang-ur|{{Nastaliq|اللہآباد}}}}), जिसे '''[[प्रयाग]]''' ({{lang-ur|{{Nastaliq|پریاگ}}}}) भी कहते हैं, [[उत्तर भारत]] के राज्य [[उत्तर प्रदेश]] के पूर्वी भाग में स्थित एक शहर एवं [[इलाहाबाद जिला|इलाहाबाद जिले]] का प्रशासनिक मुख्यालय है। शहर का प्राचीन नाम '''अग्ग्र''' ([[संस्कृत]]) है, अर्थात त्याग स्थल। [[हिन्दू]] मान्यता अनुसार, यहां सृष्टिकर्ता [[ब्रह्मा]] ने सृष्टि कार्य पूर्ण होने के बाद प्रथम बलिदान दिया था। यही सबसे बड़े हिन्दी सम्मेलन [[महाकुंभ]] की चार स्थलियों में से एक है, शेष तीन [[हरिद्वार]], [[उज्जैन]] एवं [[नासिक]] हैं। हिन्दू धर्मग्रन्थों में वर्णित प्रयाग स्थल पवित्रतम नदी [[गंगा]] और [[यमुना]] के [[संगम]] पर स्थित है। यहीं [[सरस्वती नदी]] गुप्त रूप से संगम में मिलती है, अतः ये '''त्रिवेणी संगम''' कहलाता है, जहां प्रत्येक बारह वर्ष में [[कुंभ मेला]] लगता है।<ref>[http://www.allahabad.nic.in/ इलाहाबाद आधिकारिक जालस्थल]</ref>
<!-- मुख्य लेख में नामकरण उपशीर्षक में जड़ा है।-->शहर का वर्तमान नाम [[मुगल सम्राट]] [[अकबर]] द्वारा [[१५८३]] में रखा गया था। [[हिन्दी]] नाम इलाहाबाद का अर्थ [[अरबी]] शब्द इलाह (अकबर द्वारा चलाये गए नये धर्म [[दीन-ए-इलाही]] के संदर्भ से, अल्लाह के लिये) एवं फारसी से आबाद (अर्थात बसाया हुआ) – यानि ईश्वर द्वारा बसाया गया, या ईश्वर का शहर है। <!-- यहां तक--> शहर में कई महत्त्वपूर्ण राज्य सरकार के कार्यालय स्थित हैं, जैसे [[इलाहाबाद उच्च न्यायालय]], प्रधान महालेखाधिकारी (एजी ऑफ़िस), उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (पी.एस.सी), राज्य पुलिस मुख्यालय, [[उत्तर मध्य रेलवे (भारत) |उत्तर मध्य रेलवे]] मुख्यालय, [[केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड]] का क्षेत्रीय कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश [[माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश|राज्य हाईस्कूल एवं इंटरमीडियेट शिक्षा]] कार्यालय।
इलाहाबाद [[भारत के प्रधानमंत्री |भारत के १४ प्रधानमंत्रियों]] में से ७ से संबंधित रहा है: [[जवाहर लाल नेहरु]], [[लालबहादुर शास्त्री]], [[इंदिरा गांधी]], [[राजीव गांधी]], [[गुलजारी लाल नंदा]], [[विश्वनाथ प्रताप सिंह]] एवं [[चंद्रशेखर]]; जो या तो यहां जन्में हैं, या [[इलाहाबाद विश्वविद्यालय]] से पढ़े हैं या [[इलाहाबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र|इलाहाबाद निर्वाचन क्षेत्र]] से चुने गए हैं।<ref>[http://www.up-tourism.com/destination/allahabad/about.htm उत्तर प्रदेश पर्यटन के जालस्थल पर]- इलाहाबाद</ref>
[[भारत सरकार]] द्वारा इलाहाबाद को [[:en: Jawaharlal Nehru National Urban Renewal Mission |जवाहरलाल नेहरु अर्बन रिन्यूअल मिशन]](JNNURM) के लिये मिशन शहर के रूप में चुना गया है, जिसके अन्तर्गत शहरी अवसंरचना में सुधार, दक्ष प्रशासन एवं शहरी नागरिकों हेतु आधारभूत सुविधाओं का प्रयोजन करना है। <ref>[http://jnnurm.nic.in/nurmudweb/missioncities.htm जवाहरलाल शहरी नवीयन मिशन] पर मिशन शहरों की सूची व ब्यौरे</ref>
[[चित्र:Sangum.JPG|[[संगम]] का दृश्य|thumb|left|200px|इलाहाबाद में [[संगम]] स्थल का दृश्य]]
इलाहाबाद शहर देश के बड़े शहरों से सड़क व रेल यातायात द्वारा जुड़ा हुआ है। शहर में आठ रेलवे-स्टेशन हैं:[[प्रयाग रेलवे स्टेशन]], [[इलाहाबाद सिटी रेलवे स्टेशन]], [[दारागंज रेलवे स्टेशन]], [[इलाहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन]], [[नैनी जंक्शन रेलवे स्टेशन]], [[प्रयाग घाट रेलवे स्टेशन]], [[सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन]] और [[बमरौली रेलवे स्टेशन]]।
== संदर्भ ==
{{reflist}}
==चित्र दीर्घा==
<gallery>
चित्र:Au_science_faculty.jpg|[[इलाहाबाद विश्वविद्यालय]] के विज्ञान संकाय की इमारत
चित्र:All_Saints_Cathedral,_Allahabad_in_the_night.jpg|ऑल सेंट्स कैथेड्रल का रात्रि दृश्य
चित्र:Anand_Bhawan,_Allahabad.jpg|[[आनंद भवन]], इलाहाबाद
चित्र:NewYamunaBridge_Ald.JPG|नया यमुना सेतु
चित्र:Site-Kumbhamela.jpg|[[कुंभ मेला]] स्थल
चित्र:Khusru_Bagh,_Allahabad,_1870s.jpg|खुसरो बाग, इलाहाबाद
चित्र:Fort_of_Akbar,_Allahabad,_1850s.jpg|अकबर का किला
चित्र:Allahabad_surroundings.gif|इलाहाबाद और निकटवर्ती क्षेत्र
</gallery>
== बाहरी कड़ियाँ ==
{{commonscat|Allahabad|इलाहाबाद}}
* [http://allahabad.nic.in/ इलाहाबाद का आधिकारिक जालस्थल]
* [http://ada.iiita.ac.in/ इलाहाबाद विकास प्राधिकरण]
* [http://allahabadnagarnigam.in/english/default.htm इलाहाबाद नगर निगम (नगरपालिका कार्यालय)]
* [http://www.allahabadhighcourt.in/indexhigh.html इलाहाबाद उच्च न्यायालय]
* [http://upmsp.nic.in/aboutus.htm इलाहाबाद शिक्षा बोर्ड]
* {{wikitravel}}
* [http://wikimapia.org/#lat=25.4293227&lon=81.8687439&z=12&l=0&m=s विकिमैपिया पर इलाहाबाद] – वहां के स्थान, भूगोल, भूभाग, शहर में व निकटवर्ती मार्ग, आदि उपग्रह छवि द्वारा
{{-}}
{{इलाहाबाद}}{{भारत के मिलियन+ नगर}}{{शक्तिपीठ}}{{कुंभ स्थल}}{{सप्तपुरी}}
[[श्रेणी:शहर]]
[[श्रेणी:कुंभ]]
[[श्रेणी:उत्तर प्रदेश]]
[[श्रेणी:उत्तर प्रदेश के शहर]]
[[fr:Allâhâbâd]]
[[kn:ಅಲಹಾಬಾದ್]]All content in the above text box is licensed under the Creative Commons Attribution-ShareAlike license Version 4 and was originally sourced from https://hi.wikipedia.org/w/index.php?oldid=1854496.
![]() ![]() This site is not affiliated with or endorsed in any way by the Wikimedia Foundation or any of its affiliates. In fact, we fucking despise them.
|