Revision 1947394 of "उत्तराखण्ड/आलेख" on hiwiki{{आज का आलेख}}
:''यह लेख मात्र आलेख के उद्देश्य से बना है। उत्तराखंड राज्य पर पूर्ण लेख हेतु देखें [[उत्तराखंड]]।''
{{ज्ञानसन्दूक उत्तराखण्ड}}
'''उत्तराखण्ड''' (पूर्व नाम '''उत्तरांचल'''), [[उत्तर भारत]] में स्थित एक [[राज्य]] है। [[२०००]] और [[२००६]] के बीच यह [[उत्तरांचल]] के नाम से जाना जाता था। [[९ नवंबर]] [[२०००]] को उत्तराखण्ड भारत गणराज्य के [[भारत के राज्यों की स्थापना तिथि अनुसार सूची|२७ वें राज्य]] के रूप में अस्तित्व में आया। राज्य का निर्माण कई [[उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन|वर्षों के आन्दोलन]] के पश्चात हुआ।<ref>[http://www.country-data.com/cgi-bin/query/r-6037.html उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन] {{अंग्रेज़ी चिह्न}}</ref> इस राज्य में [[वैदिक संस्कृति]] के कुछ अति महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। राज्य की सीमाएँ उत्तर में [[तिब्बत]] और पूर्व में [[नेपाल]] से लगी हैं तथा पश्चिम में [[हिमाचल प्रदेश]] और दक्षिण में [[उत्तर प्रदेश]] (सन २००० में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था) इसके पड़ोसी हैं। पारंपरिक [[हिन्दू धर्म ग्रंथ|हिन्दू ग्रंथों]] और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। [[हिन्दी]] और [[संस्कृत]] में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है।
[[जनवरी]] [[२००७]] में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का नाम आधिकारिक तौर पर उत्तरांचल से बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया।<ref>[http://www.hisalu.com/13170 उत्तरांचल बना उत्तराखण्ड] {{अंग्रेज़ी चिह्न}}</ref> [[देहरादून]], उत्तराखण्ड की अंतरिम राजधानी होने के साथ इस क्षेत्र में सबसे बड़ा नगर है। [[गैरसैण]] नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है किन्तु विवादों और संसाधनों के अभाव के चलते अभी भी देहरादून अस्थाई राजधानी बना हुआ है।<ref>[http://www.nainitalsamachar.in/sachivalaya-at-gairsain-will-it-happen/ निशंक सरकार गैरसैंण में बनायेगी सचिवालय?] नैनीताल समाचार। अभिगमन तिथि: [[१९ जुलाई]] [[२०१०।]]</ref><ref>[http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/3825656.cms राजधानी बने तो कहां, गैरसैंण और देहरादून के बीच होड़] [[नवभारत टाइम्स]]। अभिगमन १९ जुलाई २०१०।</ref> राज्य का [[उच्च न्यायालय]] [[नैनीताल]] में है।
राज्य सरकार ने हाल ही में [[हस्तशिल्प]] और [[करघा#हथकरघा|हथकरघा]] उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कुछ पहल की हैं। साथ ही बढ़ते [[पर्यटन भूगोल|पर्यटन व्यापार]] तथा उच्च तकनीकी वाले उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए आकर्षक कर योजनायें प्रस्तुत की हैं। राज्य मे कुछ विवादास्पद किन्तु वृहत बांध परियोजनाएँ भी हैं जिनकी पूरे देश में प्रायः आलोचना की जाती रही है, जैसे कि [[भागीरथी]]-[[भीलांगना]] नदियों पर बनने वाली [[टिहरी बाँध परियोजना]]। इस परियोजना की कल्पना [[१९५३]] मे की गई थी और यह अंततः [[२००७]] में बनकर तैयार हुआ। उत्तराखण्ड, [[चिपको आंदोलन]] के जन्मस्थान के नाम से भी जाना जाता है।<ref>[http://edugreen.teri.res.in/explore/forestry/chipko.htm द चिपको मूवमेण्ट] {{अंग्रेज़ी चिह्न}}</ref>
==चित्र दीर्घा==
<gallery>
चित्र:हरिद्वार में संध्या आरती.jpg|[[हरिद्वार]] में संध्या आरती
चित्र:नंदादेवीपर्वत.jpg |[[नंदा देवी पर्वत]] शिखर
चित्र:फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान.jpg|[[फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान]]
</gallery>
==यह भी देखें==
{{प्रवेशद्वार|उत्तराखण्ड}}
*[[उत्तराखण्ड सरकार]]
*[[कुमाऊँ मण्डल]]
*[[गढ़वाल मण्डल]]
==संदर्भ==
{{टिप्पणीसूची}}
{{-}}
== बाहरी कड़ियाँ ==
{| class="toccolours" align="right" style="margin:1em" padding="0.5em"
|+ राज्य चिह्न
| '''[[राज्य पशु]]'''
| [[कस्तूरी मृग]]
|-
| '''[[भारतीय राज्य पक्षियों की सूची|राज्य पक्षी]]'''
| [[मोनाल]]
|-
| '''[[राज्य वृक्ष]]'''
| [[बुरांस]]
|-
| '''[[राज्य पुष्प]]'''
| [[हिम कमल|ब्रह्म कमल]]
|}
*[http://gov.ua.nic.in/ उत्तराखण्ड सरकार का आधिकारिक जालपृष्ठ] {{अंग्रेज़ी चिह्न}}
*[http://tdil.mit.gov.in/CoilNet/IGNCA/st_ut01.htm उत्तराखण्ड] (उत्तराखण्ड के बारे में विस्तृत एवं प्रामाणिक जानकारी)
*[http://www.apnauttarakhand.com/ अपनाउत्तराखण्ड.कॉम]
*[http://kandpalsubhash.blogspot.com/2007/10/blog-post_21.html उत्तराखण्ड राज्य का परिचय]
*[http://kandpalsubhash.blogspot.com/2007/10/blog-post_19.html उत्तराखण्ड: कुछ तथ्य इतिहास के झरोखे से]
*[http://theuttarakhand.blogspot.com/2009/02/blog-post_20.html इतिहास के पन्नों में उत्तराखण्ड]
*[http://apnauttarakhand.com/geographocal-details-of-uttarakhand/ उत्तराखण्ड का परिचय]
*[http://theuttarakhand.blogspot.com/2009/02/blog-post_20.html इतिहास के पन्नों में उत्तराखण्ड]
*[http://apnauttarakhand.com/ अपना उत्तराखण्ड]
*[http://uttrakrishiprabha.com/wps/portal/!ut/p/kcxml/04_Sj9SPykssy0xPLMnMz0vM0Y_QjzKLN4h38wHJgFjGpvqRqCKOcIEgfW99X4_83FT9AP2C3NCIckdHRQBfKjl9/delta/base64xml/L3dJdyEvd0ZNQUFzQUMvNElVRS82XzBfTUI! उत्तरा कृषि प्रभा]
*[http://www.4dham.com/ उत्तराखण्ड जानकारी केन्द्र] {{अंग्रेज़ी चिह्न}}
{{भौगोलिक स्थान
|केन्द्र = उत्तराखण्ड
|उत्तर = {{flagicon|चीन}} [[चीनी जनवादी गणराज्य|चीन]]
|पूर्वोत्तर = {{flagicon|चीन}} [[चीनी जनवादी गणराज्य|चीन]]
|पूर्व =
|दक्षिण पूर्व = {{flag|नेपाल}}
|दक्षिण = [[उत्तर प्रदेश]]
|दक्षिण पश्चिम =
|पश्चिम = [[हरियाणा]]
|पश्चिमोत्तर = [[हिमाचल प्रदेश]]
}}
{{उत्तराखण्ड}}
{{उत्तराखण्ड के जिले}}
{{भारत के प्रान्त और संघ राज्यक्षेत्र}}
[[श्रेणी:उत्तराखण्ड]]
[[श्रेणी:भारत के राज्य]]
[[gu:ઉત્તરાંચલ]]
[[sa:उत्तरांचल]]All content in the above text box is licensed under the Creative Commons Attribution-ShareAlike license Version 4 and was originally sourced from https://hi.wikipedia.org/w/index.php?oldid=1947394.
![]() ![]() This site is not affiliated with or endorsed in any way by the Wikimedia Foundation or any of its affiliates. In fact, we fucking despise them.
|