Revision 5370683 of "जनजातीय गौरव दिवस" on hiwiki

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के लिए 10 नवंबर 2021 को हुई अपनी बैठक में 15 नवंबर को "जनजातीय गौरव दिवस" ​​के रूप में मनाए जाने की घोषणा की<ref>{{cite news |url=https://www.thehindu.com/news/national/cabinet-okays-declaration-of-birsa-mundas-birth-anniversary-on-nov-15-as-janjatiya-gaurav-divas/article37418256.ece#}}</ref>। उल्‍लेखनीय है कि 15 नवंबर महान आदिवासी योद्धा बिरसा मुंडा का जन्‍म दिवस है।