Difference between revisions 9718 and 9719 on hiwikibooks==वाक्य== नीचे लिखे वाक्यों को पढ़ो- अशोक भुट्टा खा रहा है। रीता दूध पी रही है। दो बैल हल चला रहे हैं। बिल्ली धूप में बैठी है। (contracted; show full) अन्त में 'ई' जोड़ दो : अ' हटाकर 'पन' लगा दो : अन्त में 'पा' लगा दो : --[[विशेष:Contributions/49.14.129.129|49.14.129.129]] १५:५२, १२ दिसंबर २०१० (UTC)[[''कड़ी शीर्षक'''''<nowiki>मोटा पाठ</nowiki>[[चित्र:उदाहरण.jpg]]''']]⏎ ==क्रिया== नीचे लिखे वाक्यों को पढ़िए - सूर्य आकाश में चमक रहा है.। बालक हँस रहा है.। लता नाच रही है.। बस खड़ी है.। 1. सूर्य आकाश में चमक रहा है.। (चमक रहा है)⏎ Sakarmak kriya 2. बालक हँस रहा है.। (हँस रहा है) 3. लता नाच रही है (नाच रही है) 4. बस खड़ी है.। (खड़ी है) तोता बोल रहा है.। बालक भाग रहे हैं.। बालिका लिख रही है.। रेलगाड़ी आ रही है.। 1. तोता बोल रहा है.। (बोल रहा है) 2. बालक भाग रहे हैं.। (भाग रहे हैं) 3. बालिका लिख रही है.। (लिख रही है) 4. रेलगाड़ी आ रही है.। ( आ रही है) चमक रहा है, हँस रहा है, आदि किसी के नाम (संज्ञा) नहीं हैं.। इनसेसंज्ञा के बारे में कुछ कहा जाता है.। इनसे हमें किसी काम के करने या होने का पता चलता है.। हमने जाना- जिन शब्दों से किसी काम के करने या होने का पता चलेउन्हें क्रिया कहते हैं.। क्रिया के बिना कोई वाक्य पूरा नहीं होता.। जैसे- लता .... अशोक, पुस्तक ..... अतुल कापी पर .... बस ..... इन्हें पूरा वाक्य बनाने के लिए क्रिया जोड़ना आवश्यक है.। जैसे लता हँसती है.। अशोक पुस्तक पढ़ता है.। अतुल कापी पर लिख रहा है.। बस आ गई है.। करके देखिए : वाक्यों में से क्रिया चुनकर सामने के खाली स्थान पर लिखिए : वाक्य क्रिया हम सब केंद्रीय विद्यालय में पढ़ते हैं पढ़ते हैं कमला विद्यालय को जा रही है.। ...... तुम क्या करते हो? ...... यहाँ बच्चे खेलेंगे. ...... हम सब आँखों से देखते हैं.। ...... पंक्तियों में खाली स्थान पर क्रिया लिखो : भक्त मंदिर में .............. चाचाजी मुंबई से कब .............. ? माताजी तीन दिन बाद अमृतसर .............. मैं उत्तीर्ण हो गया तो तुम्हें मिठाई .............. पंक्तियों के अंत में दो-दो क्रियाएँ लिखी हैं.। जो क्रिया ठीक होउसे खाली स्थान पर लिखिए : घंटी ............. (गाती हैं, बजती है) पक्षी .............. (बोलते, चहचहाते हैं) मैं पुस्तक .............. (लिखती हूँ, पढ़ता हूँ) बच्चे बाग में .............. (सोते हैं, खेलते हैं) खाली स्थानों पर ठीक संज्ञा लिखिए : .............. पढ़ता हूँ. .............. क्या कर रहे हो? .............. कहाँ जा रहा है? .............. स्कूल कितने बजे जाती हैं? ==विशेषण== इन वाक्यों को पढ़िए : 1.# यह मोटा आदमी है। 2.⏎ # वह पतला आदमी है। ⏎ 3.# यह ऊँचा पेड़ है। 4.⏎ # वह छोटा पौधा है। ⏎ 5.# यह ºÉÖxnù®úसुन्दर फूल है। ⏎ 1.# पहले वाक्य में मोटा शब्द आदमी की विशेषता है। ⏎ 2.# दूसरे वाक्य में पतला शब्द बालक की विशेषता है। ⏎ 3.# तीसरे वाक्य में ऊँचा शब्द पेड़ की विशेषता है। ⏎ 4.# चौथे वाक्य में छोटा शब्द पौधे की विशेषता है। ⏎ 5.# पाँचवें वाक्य में सुन्दर शब्द फूल की विशेषता है। मोटा, पतला, ऊँचा, छोटा, सुन्दर आदि शब्द विशेषण हैं, क्योंकि येकिसी की विशेषता बतलाते हैं। हमने जाना : जो शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताएँ वेविशेषण कहलाते हैं। 1.# अशोक टोपी पहनता है। (गुण) ⏎ 2.# अतुल गन्दी टोपी पहनता है। (दोष) ⏎ 3.# मेरे पास तीन पेंसिलें हैं। (संख्या) ⏎ 4.# ग्वाला बहुत-सा दूध लाता है। (परिमाण या नाप-तौल) ⏎ 5.# यह पुस्तक मेरी है। (संकेत) ⏎ 6.# वह कौन-सी पुस्तक चाहता है? (प्रश्न) किसी मनुष्य, पशु, पक्षी, स्थान या भाव की विशेषता पाँच प्रकार सेबताई जा सकती है : गुण-दोष बताकर - (गुणवाचक विशेषण) संख्या (गिनती) बताकर - (संख्यावाचक विशेषण) नाप-तौल बताकर - (परिमाणवाचक विशेषण) संकेत करके - (संकेतवाचक विशेषण) प्रश्न करके - (प्रश्नवाचक विशेषण) विशेषण शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता (खूबी)बतलाते हैं। विशेषण किसी का वर्णन करते हैं कि वह कैसाहै। पेड़ कैसा है? ऊँचा आदमी कैसा है? मोटा बालक कैसा है? पतला पौधा कैसा है? छोटा फूल कैसा है? सुन्दर दूध कितना है? बहुत-सा पेंसिलें कितनी हैं? तीन विशेषण जिसकी विशेषता बताए उसे विशेष्य कहते हैं। नीचे लिखे वाक्य देखिए : वाक्य विशेषण विशेष्य यह पेंसिल अच्छी है। अच्छी पेंसिल वह मनुष्य मोटा है। मोटा मनुष्य तुम चतुर हो। चतुर तुम छोटी लड़की को बुलाओ। छोटी लड़की हमारा घोड़ा सफेद है। सफेद घोड़ा यह घर हमारा है। हमारा घर नीचे लिखे शब्दों में जो विशेषण हैं उनके नीचे रेखा खींचो : अच्छी बालिका मधुर फल काम की पुस्तक सरकारी आदमी भारत का सैनिक योग्य छात्र नीला कोट पीली चुनरी ==सर्वनाम== नीचे लिखे वाक्यों को पढ़िए : 1. राम ने कहा- राम कक्षा में प्रथम आएगा। राम ने कहा- मैं कक्षा में प्रथम आऊँगा। 2. सुनीति की माता ने कहा- सुनीति अच्छी लड़की है। सुनीति की माता ने कहा- तू अच्छी लड़की है। 3. हम हमारे घर जा रहे हैं। हम अपने घर जा रहे हैं। 4. राम रोहतक में रहता है। राम एक किसान है। राम रोहतक में रहता है। ´É½þवह एक किसान है। 5. लता यहाँ है। लता ने मधुर गीत गाया। लता यहाँ है। उसने मधुर गीत गाया। 6. छात्राएँ आ गईं। छात्राएँ पढ़ने लगीं। (contracted; show full) *[http://www.pustak.org/bs/home.php?bookid=4883&booktype=free व्याकरण बोध तथा रचना] - हिन्दी व्याकरण की आनलाइन नि:शुल्क पुस्तिका *[http://hi.wikipedia.org/wiki/हिन्दी_व्याकरण '''हिन्दी व्याकरण''' ] - हिन्दी विकिपीडिया पर हिन्दी व्याकरण का संक्षिप्त परिचय *[http://www.archive.org/details/hindishikshan005059mbp हिन्दी शिक्षण(1987)] - लेखक : जय नारायण कौशिक *[http://www.archive.org/details/samanyahindi005123mbp सामान्य हिन्दी] All content in the above text box is licensed under the Creative Commons Attribution-ShareAlike license Version 4 and was originally sourced from https://hi.wikibooks.org/w/index.php?diff=prev&oldid=9719.
![]() ![]() This site is not affiliated with or endorsed in any way by the Wikimedia Foundation or any of its affiliates. In fact, we fucking despise them.
|