Difference between revisions 2396435 and 2396436 on hiwiki

[[चित्र:Udaygiri1.JPG|right|250px|thumb|उदयगिरि की गुफाएं]]
उदयगिरि [[विदिशा]] से [[वैसनगर]] होते हुए पहुँचा जा सकता है। नदी से यह गिरि लगभग १ मील की दूरी पर है। पहाड़ी के पूरब की तरफ पत्थरों को काटकर गुफाएँ बनाई गई हैं। इन गुफाओं में प्रस्तर- मूर्तियों के प्रमाण मिलते हैं, जो भारतीय मूर्तिकला के इतिहास में मील का पत्थर माना जाता है। उत्खनन से प्राप्त ध्वंसावशेष अपनी अलग कहानी कहते हैं।

उदयगिरि को पहले नीचैगिरि के नाम से जाना जाता था। कालिदास ने भी इसे इसी नाम से संबोधित किया है। १० वीं शताब्दी में जब विदिशा धार के परमारों के हाथ में आ गया, तो राजा भोज के पौत्र उदयादित्य ने अपने नाम से इस स्थान का नाम उदयगिरि रख दिया।


== उदयगिरि की गुफाएँ ==
{{TOCleft}}
[[चित्र:Udaygiri-caves-915 m.jpg|right|thumb|200px|उदयगिरि ‎]] 
उदयगिरि में कुल २० गुफाएँ हैं। इनमें से कुछ गुफाएँ ४वीं- ५वीं सदी से संबद्ध है। गुफा संख्या १ तथा २० को जैन गुफा माना जाता है। गुफाओं की प्रस्तर की कटाई कर छोटे- छोटे कमरों के रुप में बनाया गया है। साथ- ही- साथ मूर्तियाँ भी उत्कीर्ण कर दी गई हैं। वर्तमान में इन गुफाओं में से अधिकांश मूर्ति- विहीन गुफाएँ रह गई हैं। ऐसा यहाँ पाये जाने वाले स्थानीय पत्थर के कारण हुआ है। पत्थर के नरम होने के कारण खुदाई का काम आसान था, लेकिन साथ- ही- साथ यह मौसमी प्रभावों को झेलने के लिए उपयुक्त नहीं है।


=== गुफा संख्या - १ ===


इस गुफा का स्थानीय नाम सूरज गुफा है। यहाँ से अठखेलियाँ करती वेत्रवती, साँची स्तूप तथा रायसेन के किले की शिलाएँ स्पष्ट दिखाई पड़ती है। यह ७ फीट लंबे व ६ फीट चौड़े कक्ष के रुप में काटा गया है तथा ऊर से एक शिला काफी आगे तक आकर इस गुफा को ढाँके हुए है। कहा जाता है कि पहले इसे सूर्यनारायण की मूर्ति स्थापित थी, जो कालांतर में नष्ट हो गया।ई। 

वास्तुकला की दृष्टि से यह गुफा उतना महत्वपूर्ण नहीं है, फिर भी यह मंदिर, वास्तुकला के विकास के प्रारंभिक चरण को दर्शाता है।



=== गुफा संख्या - २ ===


७ फीट ११ इंच लंबी तथा ६ फीट १.५ इंच चौड़ी यह गुफा एक कक्ष की भांति है, जिसका अब केवल चिंह मात्र रह गया है। 


=== गुफा संख्या - ३ ===

(contracted; show full)* [http://www.whereincity.com/photo-gallery/caves/udaygiri-caves-273.htm उदयगिरि की चित्र दीर्घा]
* [http://wikimapia.org/#lat=23.5317663&lon=77.7710795&z=16&l=0&m=h&v=2 विकिमैपिया पर]
* [http://vishwakala.org/uniportal/info/photo.asp?mi=82&xp=944&xi=0&xl=3&o=0&t= विश्वकला]

{{विदिशा}}
{{मध्य प्रदेश पर्यटन}}

[[श्रेणी:उड़ीसा में पर्यटन]]